फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eid-ul-Fitr: Pakistani-Afghan dates, Banarasi Kimami Seviyan will increase sweetness

ईद-उल-फितर : पाकिस्तान-अफगान के छुहारे, बनारसी किमामी सेवई बढ़ाएगी मिठास

Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr: Pakistani-Afghan dates, Banarasi Kimami Seviyan will increase sweetness
फोटो 04- सोनीपत के मामा-भांजा मस्जिद के बाहर सजी सूबे मेवे, सेवइयां व रंग-बिरंगी फैनी की दुकाने
सोनीपत। ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को रमजान महीने का अलविदा जुमा होगा। मस्जिदों में नमाज के लिए काफी नमाजी पहुंचेंगे। 31 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाएगा। ईद की तैयारियों को लेकर मस्जिदों के बाहर सूखे मेवे, सेवइयां व रंग-बिरंगी फैनी की दुकानें सज गई हैं। महिलाएं बाजार में खरीदारी के लिए निकल रही हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड रसोई स्थित मदीना मस्जिद के इमाम कारी नसीम कासमी ने बताया कि ईद-उल-फितर पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देने का पर्व है। रमजान के महीने में दान करने का महत्व है। जहां 31 मार्च को ईद का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं 30 मार्च से नवरात्र की भी शुरुआत हो रही है। हमें मिल-जुलकर सभी त्योहारों को मनाना चाहिए। इस बार पाकिस्तान-अफगान के छुहारे, बनारसी किमामी सेवइयां पर्व में मिठास बढ़ाएंगी। गाेवा का लंबा काजू भी लोगों की खास पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन

मामा भांजा मस्जिद के बाहर दुकानदार इरफान व मोहम्मद मोबिन व खादिम ने बताया कि ग्राहकों के लिए तीन तरह के छुहारे व चार प्रकार की सेवइयां मंगवाई गई हैं। पाकिस्तान व अफगान का छुहारा व बनारसी सेवइयां की मांग बढ़ रही है। दुकानों पर सूखे मेवे दिल्ली से पहुंचे हैं। सूखे मेवे के दामों में पहले से करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉटन, चिकन के साथ रंगीन धारीदार कुर्ते बने पसंद
ईद को लेकर कच्चे क्वार्टर मार्केट व बस अड्डा के पास कपड़ा मार्केट में रंग-बिरंगी टोपी, कुर्ता-पायजामा की मांग बढ़ने लगी है। दुकानदार नरेश कुमार व सुभाष ने बताया कि ईद-उल-फितर को लेकर रोजेदारों के लिए सफेद व रंगीन कॉटन कुर्ता के साथ पैंटनुमा पायजामा ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ग्राहकों के लिए चिकन के साथ रंगीन, धारीदार, नेट, कढ़ाई के कुर्ते भी उपलब्ध हैं। वहीं महिलाएं भी बाजार में बच्चों के साथ खरीदारी के लिए पहुंचने लगी हैं। रेडिमेड कपड़ों के साथ जूते-चप्पल की भी मांग बढ़ने लगी है।

फोटो 04- सोनीपत के मामा-भांजा मस्जिद के बाहर सजी सूबे मेवे, सेवइयां व रंग-बिरंगी फैनी की दुकाने

फोटो 04- सोनीपत के मामा-भांजा मस्जिद के बाहर सजी सूबे मेवे, सेवइयां व रंग-बिरंगी फैनी की दुकाने

फोटो 04- सोनीपत के मामा-भांजा मस्जिद के बाहर सजी सूबे मेवे, सेवइयां व रंग-बिरंगी फैनी की दुकाने

फोटो 04- सोनीपत के मामा-भांजा मस्जिद के बाहर सजी सूबे मेवे, सेवइयां व रंग-बिरंगी फैनी की दुकाने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed