{"_id":"69f4c2ca69a4191b8207d9da","slug":"eco-driver-and-companion-abducted-beaten-and-then-dumped-in-jhajjar-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153316-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ईको चालक व साथी का अपहरण कर की मारपीट फिर झज्जर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ईको चालक व साथी का अपहरण कर की मारपीट फिर झज्जर में फेंका
Sat, 02 May 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बीसवां मील क्षेत्र पर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ईको वैन चालक और उसके साथी का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि दूसरे वैन चालक ने अपने परिजनों व 4-5 अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले दोनों की जमकर पिटाई की और फिर जबरन कार में डालकर अगवा कर लिया।
दिल्ली के गांव मुकुंदपुर निवासी दिनेश ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके साले नरेला निवासी शिवम बीसवां मील से जहांगीरपुरी के बीच ईको वैन को सवारी में चलाते हैं। वीरवार शाम को शिवम का विवाद दूसरे ईको वैन चालक शिवा उर्फ सोमबीर, उनके बेटे, बहन और अन्य लोगों से हो गया।
उसके बाद आरोपियों ने उनके साले व उसके दोस्त के साथ मारपीट कर दी और कई घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने दोनों को झज्जर में रोहतक रोड स्थित एक ढाबे के समीप झाड़ियों में फेंक दिया। इस दौरान उनके पास से मोबाइल और करीब 8-10 हजार रुपये भी ले गए।
विज्ञापन
दिनेश के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई जिसमें शिवम ने घटना की जानकारी दी और अपनी लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही दिनेश मौके पर पहुंचे और तड़के करीब पांच बजे दोनों को सुरक्षित घर लेकर आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।