{"_id":"61bcec42ffdcd818d43dc4c9","slug":"due-to-the-opening-of-kundli-singhu-border-the-journey-to-delhi-becomes-cheaper-by-rs-5-time-will-be-saved-sonipat-news-rtk633045299","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली-सिंघु बॉर्डर खुलने से 5 रुपये सस्ता हुआ दिल्ली का सफर, बचेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडली-सिंघु बॉर्डर खुलने से 5 रुपये सस्ता हुआ दिल्ली का सफर, बचेगा समय
विज्ञापन
कुंडली-सिंघु बॉर्डर खुलते ही रोडवेज ने यात्रियों को राहत देते हुए दिल्ली का सफर 5 रुपये सस्ता कर दिया है। सोनीपत से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब 50 नहीं 45 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं समय की भी बचत हो सकेगी। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देते हुए दिल्ली जाने वाली बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। वहीं सुबह के समय चंडीगढ़ जाने वाली बसें भी अब वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ जाएंगी और शाम को चंडीगढ़ से वापस आने वाली सभी बसें दिल्ली होते हुए सोनीपत पहुुंचेंगी।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 नंवबर 2020 को कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन शुरू कर दिया था। एक साल से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन के कारण दिल्ली आवागमन प्रभावित हो गया था। सोनीपत से दिल्ली जाने वाली बसें लंबा चक्कर लगाकर दिल्ली पहुंच रही थीं, जिससे यात्री किराये में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यही नहीं दिल्ली पहुंचने में भी कई गुना समय लग रहा था। दूसरी तरफ सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली जाने वाली बसें दिन में एक ही फेरा लगा पाती थीं। बसें कम होने के कारण यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब किसान आंदोलन के स्थगित होने के बाद बॉर्डर आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
यह रहेगा नया शेड्यूल
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाली बसों का नया शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली जाने वाली बसें जो पहले एक फेरा लगाती थीं, अब वे दिन में दिल्ली के दो फेरे लगाएंगी। जो बसें सुबह सोनीपत बस अड्डे से सीधी चंडीगढ़ के लिए रवाना होती थीं, अब वे सोनीपत से पहले दिल्ली, फिर चंडीगढ़ जाएंगी। चंडीगढ़ से वापस आने वाली सभी बसें दिल्ली होते हुए सोनीपत पहुंचेंगी।
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगा फायदा, राजस्व मेें होगी बढ़ोतरी
बॉर्डर जाम होने के बाद से दिल्ली जाने वाली बसों के फेरे कम होने व समय अधिक लगने से रोडवेज को घाटा झेलना पड़ रहा था। किराया बढ़ने व समय अधिक लगने से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब बॉर्डर खुलने से दिल्ली आवागमन में कम समय लगेगा और तेल की खपत भी कम होगी। किराये में 5 रुपये कम होने व बसों के फेरे बढ़ाए जाने से जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी, वहीं रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को भी बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
वर्जन
कुंडली-सिंघु बॉर्डर खुलने से दिल्ली का आवागमन सुगम हो गया है। जो बसें पहले एक फेरा लगाती थीं, अब वे दो फेरे लगाएंगी। सुबह चंडीगढ़ जाने वाली बसें वाया दिल्ली होकर जाएंगी और वापसी में सभी बसें दिल्ली होते हुए सोनीपत पहुंचेंगी। यह शेड्यूल यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। बसों के फेरे बढ़ाने से डिपो में बसों की कमी दूर हो सकेगी।
- ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत