{"_id":"678e65a43076ef7e9509d332","slug":"due-to-republic-day-the-team-inspected-hotels-dhabas-and-guest-houses-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131115-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गणतंत्र दिवस के चलते टीम ने होटल, ढाबे व गेस्ट हाउस में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गणतंत्र दिवस के चलते टीम ने होटल, ढाबे व गेस्ट हाउस में की जांच
Tue, 21 Jan 2025 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खरखौदा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए सोमवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न होटल, ढाबे व गेस्ट हाउस को जांचा गया। वहीं इनके संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए और एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
संयुक्त टीम ने क्षेत्र के सभी होटलों व ढाबों को खंगाला। इस दौरान वहां के रजिस्टरों की जांच की। इंटेलिजेंस ब्यूरो जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच की जा रही है। इस दौरान यहां पर मिली खामियों को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, किसी भी व्यक्ति को कमरा दिए जाने पर उसके जरूरी दस्तावेज रिकाॅर्ड में लेने को लेकर संचालकों को चेताया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीर सिंह ने कहा कि दिल्ली के साथ लगती खरखौदा की सीमा के चलते यह क्षेत्र संवेदनशील है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। संचालकों को चेतावनी दी कि वह नियमों की अवहेलना न करें, ऐसा कहीं पर भी होता मिला तो पुलिस की तरफ से सख्ती बरती जाएगी। खरखौदा सीआईडी प्रभारी जितेंद्र, कुमार, आइबी से एसआई तिलक राज, एसए अनिल कुमार भी मौजूद रहे।