{"_id":"665ba545135b23772501c624","slug":"due-to-increase-in-risk-of-dengue-health-departments-preparations-intensified-ward-prepared-in-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119041-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डेंगू का खतरा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज, अस्पताल में तैयार किया वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डेंगू का खतरा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज, अस्पताल में तैयार किया वार्ड
Sun, 02 Jun 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के गोहाना स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
गोहाना। भीषण गर्मी के बीच डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाकर पांच बेड की व्यवस्था की गई है। सोनीपत शहर के गढ़ी घसीटा में डेंगू का एक केस मिल चुका है। गोहाना क्षेत्र में डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान चला रखा है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों के रक्त के सैंपल ले रही है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। यदि कहीं पर पानी एकत्र है तो उसमें तेल डाल दें। इससे लार्वा न पनपे।
घरों में कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी भी समय-समय पर बदलते रहें। अपने आसपास क्षेत्र में सफाई का ध्यान रखें। मच्छरदानियों का प्रयोग करें। यदि बुखार है, तो नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना उपचार कराएं।
विज्ञापन
उपमंडल अस्पताल में नहीं है डेंगू जांच सुविधा
उपमंडल नागरिक अस्पताल में मरीजों में डेंगू की जांच करने के लिए टेस्ट की सुविधा नहीं है। डेंगू की जांच के लिए मरीजों को सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल और गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्भर रहना पड़ेगा। निजी लैब में जांच के दौरान मरीज में डेंगू के लक्षण मिलने पर संचालक को स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करना होगा। स्वास्थ्य विभाग डेंगू जांच रिपोर्ट मान्य करेगा। वर्जन
वर्जन
उपमंडल नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है, जहां पर मरीजों को निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल और महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुविधा उपलब्ध है। डेंगू से बचाव के लिए 12 टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं।
डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल