फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to heat, the mercury reached 43.6 degrees

गर्मी से हाल बेहाल, 43.6 डिग्री तक पहुंचा पारा

Sat, 04 Jun 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Due to heat, the mercury reached 43.6 degrees
सोनीपत में गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा रखकर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : Sonipat
गर्म हवा लोगों का हाल बेहाल कर रही है। शुक्रवार सुबह से लोग गर्मी से परेशान रहे। 10 बजे से ही लू चलने से झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पांच दिन तक लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 7 जून का दिन सबसे ज्यादा गर्म रह सकता है। लोगों को लू से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

आंधी और हल्की बारिश से तीन दिन राहत के बाद गर्मी अब फिर से लोगों को सताने लगी है। लू ने लोग सुबह से ही पसीना-पसीना हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर को सड़कों पर एक-दो व्यक्ति ही दिखाई दिए। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन तक लोगों को भीषण गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ने लगे मरीज
गर्मी में वायरस और वैक्टीरिया दोनों सक्रिय हो गए हैं। जिसके चलते बुखार, जुकाम, डायरिया, हीट स्ट्रोक, नेत्र रोग व चर्म रोग के मरीजों की तादाद अचानक बढ़ गई है। सामान्य अस्पताल के फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र राणा ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए घर व बाहर बच्चों की सेहत की विशेष देखभाल की जरूरत है। उन्हें धूप में ज्यादा नहीं निकलने दें। खेलकर आने के बाद तुरंत पानी पीने को नहीं दें। फ्रिज का ठंडा पानी देने में भी परहेज करें। बाहर निकलने पर सिर को टोपी या रुमाल से जरूर ढक लें। उन्होंने कहा कि घर में ग्लूकोज, ओआरएस व नींबू आदि जरूर रखें। बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवाई देनी चाहिए। गुनगुने पानी से गरारा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार पीते रहें पानी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तेज गर्म हवाओं के चलने से शरीर में पानी की कमी होने का अंदेशा बना रहता है। व्यक्ति के डिहाइड्रेशन में आने से पेट की बीमारियां सबसे अधिक होती हैं। इसके साथ ही पानी की कमी से आंखों की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। खाली पेट रहने से भी लू का असर ज्यादा होता है। चिकित्सक बार-बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

लू लगातार चल रही है। पांच दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 7 जून का दिन ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है। तापमान ज्यादा रहने से स्थानीय विक्षोभ उत्पन्न होने से आंधी चल सकती है। -डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed