{"_id":"62bf502ca2b6fd1ee06c54ad","slug":"due-to-domestic-dispute-woman-committed-suicide-by-hanging-sonipat-news-rtk651145883","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
महिला के आत्महत्या के मामले में सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
कच्चे क्वार्टर में घरेलू विवाद में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के भाई के बयान पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के डबल स्टोरी स्थित विजय नगर के रहने वाले हिमांशु ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन गरिमा (41) की शादी 17 साल पहले अशोक नगर कच्चे क्वार्टर निवासी संजय के साथ हुई थी। संजय कच्चे क्वार्टर स्थित घर में ही नीचे कपड़े की दुकान चलाता है। शादी के बाद उन्हें बेटा कुशाल व बेटी चाहत हैं। हिमांशु ने बताया कि शादी के कुछ समय के बाद से ही संजय गरिमा को परेशान करने लगा था। कई बार परिजनों व रिश्तेदारों ने मिलकर समझौता कराया, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया। वह बहन के साथ वीरवार को भी मारपीट की थी। वह दिल्ली से सोनीपत पहुंचा और समझाने का प्रयास किया। गरिमा ने उसे बताया कि संजय कुछ दिन से बहुत ज्यादा अत्याचार कर रहा है। वह उन्हें समझा कर सोनीपत में ही अपने मामा के घर चला गया। रात में उसकी बहन ने अपने पति से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर में गरिमा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में हिमांशु के बयान पर उसके बहनोई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।