फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DTP bulldozed illegal colonies

Sonipat News: डीटीपी ने अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया

Thu, 20 Jun 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
DTP bulldozed illegal colonies
खरखौदा। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से बुधवार को एक बार फिर से अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान खरखौदा में करीब 17 एकड़ में बसाई जा रही कई काॅलोनियों में निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी किसी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए मौजूद रहा, लेकिन कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बुधवार को खरखौदा के बाईपास किनारे और आसपास बसाई जा रही अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई की। सहायक नगर योजनाकार अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले रोहतक मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे विकसित की जा रही काॅलोनी में पहुंचकर सीमेंटेड ब्लाॅक की दीवारों व कच्चे रास्तों में बिछाई गई सीवर लाइन को उखाड़ फेंका। इसके बाद टीम ने मटिंडू चौक की तरफ रोहतक मार्ग के किनारे एक चहारदीवारी गिराई। फिर रोहतक बाईपास चौक व मटिंडू चौक के बीच अनाज मंडी के पास करीब सात एकड़ में काटी जा रही अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई की। इसके साथ ही बाईपास पर बने एक कमरे को गिराया गया और कुछ दूरी पर एक डीपीसी को भी उखाड़ा गया। इसके बाद टीम सांपला मार्ग पर पहुंची जहां पर टीम ने एक निजी अस्पताल के सामने काटी जा रही अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके बाद टीम सोनीपत मार्ग पर पहुंची और एजेंसी के सामने डीपीसी उखाड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed