फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drugs have ruined the youth of Punjab: Great Khali

नशे ने पंजाब के युवाओं को बर्बाद किया : ग्रेट खली

Sun, 01 Jun 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Drugs have ruined the youth of Punjab: Great Khali
फोटो 06: सोनीपत के गन्नौर स्थित जिम में पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट - फोटो : mathura
गन्नौर। हर व्यक्ति को दिन की शुरुआत एक घंटे के व्यायाम के साथ करनी चाहिए, ताकि तन और मन स्वस्थ रह सके। सभी, खासकर युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे ने पंजाब के युवाओं को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। यह बात पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने शनिवार को गन्नौर स्थित एक जिम में कही।
विज्ञापन

गन्नौर पहुंचने पर मुख्य अतिथियों खली और स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान का पीटर त्यागी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। खली ने युवाओं से कहा कि वह दूसरों की नकल करके व्यायाम न करें, बल्कि अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही कसरत करें। उन्होंने स्ट्रॉयड और कृत्रिम पाउडरों के इस्तेमाल से दूर रहकर संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

खली ने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। हमें नशे से होने वाले नुकसान को देखते हुए युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना चाहिए। सरकार को शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र कादियान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खली ने कहा कि विधायक न केवल जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय हैं, बल्कि अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं, जो आज के जनप्रतिनिधियों के लिए एक मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान अंकित मल्होत्रा, हरिओम, जितेंद्र तुर, राजेश, जगत छिक्कारा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed