फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water crisis in 200 houses due to water failure motor

जलघर की मोटर खराब होने से 200 घरों में पेयजल संकट

Tue, 28 Jun 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in 200 houses due to water failure motor
शहर के रोहतक मार्ग स्थित जलघर की मोटर खराब होने से क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस जलघर से वार्ड 1, वार्ड 12 व वार्ड 15 के 200 घरों के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। गर्मी के मौसम के चलते लोगों को पेयजल किल्लत के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं विभाग ने ठेकेदार को जल्द मोटर लगवाकर पेयजल आपूर्ति सप्लाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, प्रदीप, मोहनलाल व अनिल कुमार ने बताया कि रोहतक मार्ग स्थित जलघर में बीते कई दिनों से मोटर खराब है। इस जलघर से शहर के वार्ड 1, वार्ड 12 व वार्ड 15 में करीब 200 घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इन क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया हुआ है। पेयजल किल्लत के कारण उनके दिनचर्या के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि विभाग की ओर से ठेकेदार को तय समय पर उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए राशि मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग स्थित जलघर से कराई पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के दिल्ली मार्ग स्थित जलघर से वार्ड 1, वार्ड 12 व वार्ड 15 के करीब 200 घरों के लिए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करवाई गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की विभाग ने की तैयारी
रोहतक मार्ग स्थित जलघर को जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठेके पर देकर पेयजल आपूर्ति करवाई जाती है। बीते कई दिनों से ठेकेदार पेयजल आपूर्ति नहीं करवा पा रहा है। अब विभाग ने ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर ली है।

शहरवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। ऐसे में उसे चेताया गया है कि अगर जल्द ही पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त नहीं किया गया तो उस पर प्रतिदिन पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। -सुदेश, उपमंडल अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed