फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drain overflow due to rain, water filled in 2500 acres of crop

बारिश से ड्रेन ओवरफ्लो, 2500 एकड़ फसल में भरा पानी

Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Drain overflow due to rain, water filled in 2500 acres of crop
पुट्ठी गांव के खेतों में पानी भरने के बाद पहुंचे विधायक इंदुराज नरवाल अधिकारियों से बात करते हुए? - फोटो : Sonipat
बारिश के कारण 10 से ज्यादा गांवों की 2500 एकड़ फसल पानी में भर गया है। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण ड्रेन (नाले) भी ओवरफ्लो होने लगी हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक इंदुराज नरवाल व एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने क्षेत्र का दौरा करके अधिकारियों को खेतों से पानी निकासी कराने के निर्देश दिए है। साथ ही एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिन-रात पंप चलाने व बिजली निगम के अधिकारियों को पूरी बिजली आपूर्ति करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष कुमार ने शनिवार को गांव रूखी, मोई, पुट्ठी, बली ब्राह्मणान, माहरा हेड, एसपी माजरा, रभड़ा, खानपुर, गामड़ी, भैंसवान खुर्द, छिछड़ाना, अहमदपुर माजरा व सिरसाढ़ का दौरा किया। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पानी निकासी के निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पानी की निकासी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की ओर से सभी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार अशोक कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता पुनीत साहनी, उपमंडल अभियंता अक्षय कुमार, कनिष्ठ अभियंता राहुल व रविंद्र पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने खेतों व ड्रेन का किया निरीक्षण
विधायक इंदुराज नरवाल ने गांव पुट्ठी में जाकर खेतों व ड्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों का कहा कि ड्रेन ओवरफ्लो होने से कई गांवों में फसल खराब होने का अंदेशा है। ऐसे में सिंचाई विभाग के अधिकारी सतर्कता से काम करते हुए जल्द खेतों से पानी की निकासी कराए। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त ललित सिवाच, एसडीएम आशीष वरिष्ठ, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता पुनीत साहनी व संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed