फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr. OP Paruthi became the President of the GVM Institution and Governing Body for the 10th time.

Sonipat News: डाॅ. ओपी परूथी 10वीं बार बने जीवीएम संस्था व गवर्निंग बाॅडी के अध्यक्ष

Mon, 10 Nov 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dr. OP Paruthi became the President of the GVM Institution and Governing Body for the 10th time.
फोटो 19- सोनीपत के मुरथल रोड ​स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में चुनाव के बाद मौजूद श्री सनातन
सोनीपत। डाॅ. ओपी परूथी को लगातार 10वीं बार श्री सनातन धर्म सभा, गीता भवन सोनीपत सहित गवर्निंग बाॅडी का अध्यक्ष चुना गया। मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में रविवार को अध्यक्ष सहित संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध रूप से चयन किया गया।
विज्ञापन

संस्था के सदस्यों ने एकता व सेवा की भावना के साथ संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। चुनाव विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रो. रणदीप राणा, उच्चतर शिक्षा विभाग की जिला अधिकारी तराना की देखरेख में संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी के गठन पर संस्था के वरिष्ठ सदस्यों व पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि संस्था सशक्त व जनहितकारी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

डाॅ. ओपी परूथी ने कहा कि वह संस्था को नई ऊंचाइयों व बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। संस्था की ओर से डिग्री कॉलेज, मैनेजमेंट संस्थान व धर्मार्थ अस्पताल सहित अन्य सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह सहित सभी शिक्षकों ने डाॅ. ओपी परूथी को लगातार 10वीं बार श्री सनातन धर्म सभा, गीता भवन का अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी।

नई कार्यकारिणी में चयनित पदाधिकारी व सदस्य
श्री सनातन धर्म सभा, गीता भवन संस्था में डाॅ. ओपी परूथी को अध्यक्ष, रवि गांधी को उप अध्यक्ष, सुभाष डोडा को महासचिव, राजेश रेलन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा गवर्निंग बॉडी में सदस्य के रूप में हरगोबिंद अरोड़ा, गौरव कुमार, विनय रेलन, रविंद्र जग्गा, मेहुल डोडा, नीलम घई, गगन कुमार, विनोद कुमार परूथी, शकुंतला, संजय सेहरा, मनोहर कुमार को चुना गया। सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed