फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doubt on the first priority list of postgraduate courses

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पहली वरीयता सूची पर संशय

Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Doubt on the first priority list of postgraduate courses
हिन्दू महाविद्यालय। - फोटो : Sonipat
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में चल रही दाखिला प्रक्रिया के शेड्यूल में किए गए बदलाव के बाद महाविद्यालय प्रबंधन में त्योहारी अवकाश पर संशय बना हुआ है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पहली वरीयता सूची 2 नवंबर को जारी की जाएगी, जबकि महाविद्यालयों में 31 अक्तूबर से त्योहारी अवकाश शुरू हो जाएंगे, जो 7 नवंबर तक जारी रहेंगे। ऐसे में या तो शेड्यूल मेें बदलाव करना पड़ेगा, अन्यथा शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ का अवकाश रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले 17 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, जबकि 22 अक्तूबर को पहली वरीयता सूची जारी की जानी थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 22 अक्तूबर को वरीयता सूची जारी न कर ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया। बाद में नया शेड्यूल जारी किया गया, जिसके अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बढ़ा दिया। 29 अक्तूबर तक प्रमाण पत्रों की जांच प्रक्रिया चलेगी। पहली वरीयता सूची 2 नवंबर को जारी की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले का इंतजार लंबा होने के साथ ही महाविद्यालय प्रबंधन में भी असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन

त्योहारी अवकाश हो सकते हैं रद्द
महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि 31 अक्तूबर को रविवार का, जबकि एक नवंबर को हरियाणा दिवस का अवकाश रहेगा। उसके बाद 7 नवंबर तक त्योहारी अवकाश घोषित हैं। ऐसे में 2 नवंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होती है तो अवकाश रद्द किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक तक इस विषय में किसी प्रकार के निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा आगामी शेड्यूल
दस्तावेजों की होगी जांच : 29 अक्तूबर तक
पहली मेरिट सूची जारी होगी : 02 नवंबर
फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि : 10 नवंबर
फिजिकल ओपन काउंसिलिंग : 12 नवंबर
सीटें रिक्त रहने पर दोबारा खुलेगा पोर्टल : 13 नवंबर
वर्जन
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत 2 नवंबर को पहली वरीयता सूची जारी की जानी है। हालांकि 31 अक्तूबर से 7 नवंबर तक अवकाश हैं। अगर वरीयता सूची जारी होती है तो अवकाश रद्द हो सकते हैं। पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया गया है।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed