{"_id":"579e50784f1c1be3762b9020","slug":"dope-case-narsingh-yadav-cia-nada-investigation-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाडा से सबूत जुटाएगी सीआईए टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाडा से सबूत जुटाएगी सीआईए टीम
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
नरसिंह यादव
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान नरसिंह पंचम यादव डोपिंग मामले में सीआईए की टीम नाडा से सबूत जुटाएगी। इसके लिए सोमवार को टीम दिल्ली रवाना होगी। बताया गया है कि नाडा से पहलवान नरसिंह के बयानों की रिकॉर्डिंग के अलावा नरसिंह द्वारा दी गई शिकायत की कॉपी ली जाएगी। इसके अलावा सीआईए टीम ने रविवार को खिलाड़ियों और साई निदेशक के बीच समस्याओं को लेकर हुए पत्राचार का रिकार्ड भी कब्जे में लिया है। हालांकि, अभी तक पूरा रिकार्ड नहीं मिल पाया है, लेकिन टीम का प्रयास जारी है। दूसरी ओर, आरोपी पहलवान को नोटिस देने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ। इसलिए टीम रविवार को फिर से दरियापुर गई थी और आरोपी को तीन अगस्त तक का समय दिया गया है। तीन अगस्त तक आरोपी पहलवान को सीआईए के समक्ष अपने बयान देने के लिए आना होगा।
बता दें कि पहलवान नरसिंह ने राई थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी थी कि किसी ने खाने में मिलावट की, जिससे वह डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। नरसिंह ने दिल्ली के दरियापुर निवासी एक पहलवान पर आरोप लगाया था। मामले की जांच का जिम्मा सीआईए टीम को सौंपा गया था। रविवार को खिलाड़ियों द्वारा समस्याओं से संबंधित साई निदेशक को भेजे गए पत्रों का रिकार्ड भी जब्त किया गया है। हालांकि, अभी सभी पत्रों का रिकार्ड नहीं मिल पाया है, लेकिन इन्हें देने के लिए साई निदेशक की ओर से समय मांगा गया है। इन पत्रों के माध्यम से भी सीआईए टीम जांच करेगी कि इस तरह का कोई और मामला भी पहले आया है या नहीं।
तीन अगस्त तक पेश होने का दिया नोटिस
दरियापुर निवासी आरोपी पहलवान को सीआईए टीम ने शनिवार को नोटिस देते हुए जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे। लेकिन रविवार को भी जब आरोपी पेश नहीं हुआ तो इस पर पुलिस टीम रविवार को फिर से दरियापुर पहुंची और तीन अगस्त तक पेश होने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
जब तक पुख्ता सबूत नहीं होंगे, तब तक हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। हमारी छोटी से गलती से किसी का कैरियर खराब हो सकता है, इसीलिए जांच को बेहद सजग हाथों में सौंपा गया है। जांच टीम नाडा भी जा सकती है।
एचएस दून, डीआईजी, सोनीपत