फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Door-to-door garbage collection will begin today, garbage will be lifted from dumping points.

Sonipat News: आज में शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा उठान, डंपिंग प्वाइंटों से उठेगा कूड़ा

Thu, 02 Jul 2026 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection will begin today, garbage will be lifted from dumping points.
फोटो : सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम सफाई शाखा के अधिकारियों की बैठक लेते विधाय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में 15 जून से बदहाल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से वीरवार को विधायक ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ के साथ मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में चर्चा की।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य करने वाली एजेंसी ने जेबीएम कंपनी की ओर से भुगतान नहीं करने पर हड़ताल कर दी थी। समस्या संज्ञान में आते ही उन्होंने जेबीएम के अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा है कि जल्द एजेंसी का भुगतान किया जाए। इस पर जेबीएम कंपनी ने हामी भरी है। रात से ही गाड़ियां कूड़ा उठान का कार्य शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

शहर में सफाई का कार्य कर रही पुरानी एजेंसी का टेंडर खत्म होने के कारण वर्तमान में कोई भी एजेंसी शहर में सफाई व्यवस्था का कार्य नहीं कर रही है जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नगर निगम ने चौथी बार शॉर्ट टर्म टेंडर लगाया है। उसमें किसी भी एजेंसी ने आवेदन नहीं किया है। नगर निगम की ओर से यह टेंडर 8 जुलाई को खोला जाएगा। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए विधायक ने वर्तमान एजेंसी को ही एक माह के लिए सफाई का कार्य दिए जाने की बात रखी। इस पर एक या दो दिन में फैसला लिया जाएगा।

इस बाबत उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और उच्च अधिकारियों से चर्चा की है। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र कुमार, साहब सिंह, सतपाल सिंह, सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक, कृष्ण कुमार,पोषण मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed