फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   doctor, medical, college, khanpur, sonepat

करनाल जाने की तैयारी में खानपुर मेडिकल कॉलेज के एक दर्जन डाक्टर

Tue, 04 Oct 2016 01:05 AM IST
देवेंद्र सैनी/ अमर उजाला, गोहाना
देवेंद्र सैनी/ अमर उजाला, गोहाना Updated Tue, 04 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
doctor, medical, college, khanpur, sonepat
डाक्टर
भगत फूलसिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां मेें नियुक्त चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्र में नौकरी करने के नाम पर आठ से 20 हजार रुपये प्रतिमाह अधिक वेतन दिया जा रहा है, इसके बावजूद यहां नियुक्त चिकित्सक काम करके खुश नहीं हैं। यहां से लगभग एक दर्जन डॉक्टर तब्दील होकर करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट कहलाने वाला भगत फूलसिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां हमेशा चर्चा में रहता है। पहले यहां भर्तियों व खरीददारी को लेकर विवाद उठा तो अब डॉक्टरों के यहां से नौकरी छोड़कर जाने की चर्चा है। यहां रोजाना करीब दो हजार लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। चिकनगुनिया व डेंगू के प्रकोप के बीच करीब एक दर्जन डॉक्टरों के जाने से यहां हालात बिगड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से नौकरी छोड़कर करनाल जाने की तैयारी में लगे एक चिकित्सक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यहां का माहौल नौकरी के लिए सही नहीं है। इसलिए उसके समेत लगभग एक दर्जन डॉक्टर करनाल जाने की तैयारी में हैं। कारण, यहां नए चिकित्सकों की भर्ती नहीं की जा रही, जिससे काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है। रोजाना सैकड़ों रोगियों का चेकअप करने के अलावा उन्हें छात्राओं को पढ़ाना भी पड़ता है। साथ ही रात को वार्ड में जाकर रोगियों को संभालना होता है। ऑपरेशन आदि के लिए अलग से समय की जरूरत रहती है। इस बारे में कई बार निदेशक व अन्य अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। पिछले दिनों करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की ओर से चिकित्सकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए यहां के दर्जन भर चिकित्सकों ने आवेदन किया था। संभव है कि सभी को नियुक्ति मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी हस्तक्षेप से चिकित्सक परेशान
खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के रहने के लिए मकान तक बनाए गए हैं। फिर भी यहां नियुक्त चिकित्सक माहौल सही नहीं मानते हैं। खेतों में काम करने वाले गांव के लोग भी रात को यहां आराम करने आ जाते हैं। कुछ चिकित्सकों का कहना है कि बाहरी लोगों की दखल अंदाजी ज्यादा है। अधिकांश चिकित्सक सोनीपत में किराए के मकानों में रहते हैं। 


मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एसपीएस बत्रा का कहना है कि यह तो काम करने वाले की इच्छा पर निर्भर करता है कि कौन काम करना चाहता या नहीं। जहां तक सुविधाओं की बात है तो किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। बाहरी हस्तक्षेप पहले होता था, अब किसी भी बाहरी आदमी को रिहायशी क्षेत्र में घुसने की अनुमति नहीं है। रोगियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed