फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Diwali celebration: Craze for indigenous Lakshmi-Ganesh idols in the city

दिवाली उत्सव : शहर में स्वदेशी लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों का क्रेज

Fri, 25 Oct 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 25 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebration: Craze for indigenous Lakshmi-Ganesh idols in the city
सोनीपत। दीपों के पर्व को लेकर जिलेभर के बाजार में उल्लास छाने लगा है। दिवाली पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए चहल-पहल बढ़ने लगी है। बाजार में इस बार चाइनीज को छोड़ स्वदेशी सामान की ज्यादा मांग है। ग्राहक अपने ही देश व शहर में बने सामान को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दुकानों पर मिट्टी से बनी व सजी हुई स्वदेशी भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्तियों का ज्यादा क्रेज है।
विज्ञापन

शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड, गुड़ मंडी बाजार व सेक्टर-14 मार्केट में ग्राहकों के लिए दुकानें सजाई गई हैं। बाजार में मिट्टी से बने लक्ष्मी-गणेश, पानी व इलेक्ट्रिक दीये, बंदनवार, झालरों व फैंसी लड़ियों से लेकर अन्य साज-सज्जा का सामान ग्राहकों को लुभा रहा है।
विज्ञापन

इस बार नई आइटम में स्वास्तिक कैंडेल और लक्ष्मी चरण वाले दीये के साथ मिट्टी से बनी घंटी, लटकन, फ्लावर व मैजिक दीया लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। स्वास्तिक कैंडेल 150 से 250, लक्ष्मी चरण वाला दीये 50 रुपये जोड़ी, मिट्टी की घंटी 50 से 150 रुपये तक उपलब्ध है। शोपीस वाले मैजिक, लटकन व फ्लावर दीये 50 से 250 रुपये तक बिक रहे हैं। रंग-बिरंगे दीये 20 से 100 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन खरीदारी में भी जुटे लोग
दिवाली पर खरीदारी को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। दिवाली उत्सव को लेकर शहर में कुछ लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी भी शुरू कर दी है। घर व कार्यालयों को सजाने के लिए साज-सज्जा का सामान ऑनलाइन मंगवाया जा रहा है। गृहिणी शिवानी, सुनीता, ममता व मोहिनी ने बताया कि ऑनलाइन सामान उन्हें बाजार से सस्ते दामों पर मिल रहा है। तीन दिन के अंदर सामान घरों तक पहुंच जाता है। दिवाली उत्सव के चलते कई कंपनियां ग्राहकों को विशेष छूट देकर लुभा रही हैं।
--
इस बार ग्राहक मिट्टी से बने सजे हुए लक्ष्मी-गणेश ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मूर्तियों को दिल्ली के अलावा शहर के कुम्हार मोहल्ला से मंगवाया गया है। कुछ आइटम जैसे स्वास्तिक कैंडेल, लक्ष्मी चरण दीया, फैंसी फूलों की बंदनवार सहित सजावट का सभी सामान उपलब्ध है। दिवाली पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए खरीद बढ़ने की उम्मीद है।-राकेश कुमार, दुकानदार

0
दिवाली उत्सव पर अधिकतर साज-सज्जा का सामान दिल्ली, मेरठ व मुंबई से मंगवाया गया है। ग्राहक बंदनवार, कंडील, झालर व फैंसी लड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दुकान पर 100 से 800 रुपये तक की बंदनवार व कैंडेल उपलब्ध है। इस बार विशेष रूप से मंगवाई गई फूलों की लड़ियां ज्यादा बिक रही हैं। लड़ियां 80 से 250 रुपये जोड़े के हिसाब से उपलब्ध है।-गगन कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed