फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   distroyed material & blood to show the crackers speed

बिखरी पूजन सामग्री व खून के धब्बे बता रहे कितना तेज पटाखा

Sat, 29 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 29 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
distroyed material & blood to show the crackers speed
शादी समारोह में विस्फोट के बाद बिफरा सामान। - फोटो : amarujala beuro
मुरथल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार देर रात हुई घटना की भयावहता सुबह वहां बिखरा खून बयां कर रहा था। फर्श, कालीन व दीवारों पर जगह-जगह खून बिखरा था। बैंक्वेट हॉल के कर्मचारी भी हादसे के बारे में बताते हुए घबरा रहे थे। एक कर्मचारी के मुंह से बस यही निकला कि ऐसा हादसा कभी नहीं देखा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को गार्डन में बहुत तेज धमाका हुआ था, जिसके चलते लोग दहशत में आ गए। हादसा मेहमानों के बैठने के स्थान से कुछ दूरी पर हुआ। हादसा स्थल से लेकर मुख्य गेट तक खून के धब्बे फैले थे। हालांकि मामले में कोई कुछ भी कहने से बच रहा था। वहीं, गार्डन के मालिक प्रमोद ने बस यही कहा कि बैंक्वेट हॉल देते समय वह सबसे पहले यही शर्त रखते हैं कि आतिशबाजी व हथियार चलाने से होने वाले हादसे के जिम्मेदार किराए पर लेेने वाले होंगे। हादसे से वह बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन

खून से सने थे जूते व कपड़े
बैंक्वेट हॉल में पड़े जूते में भी खून भरा हुआ था। पार्क की घास व दीवार भी खून से सनी थी। कई स्थान पर पड़े कपड़ों में खून बिखरा हुआ था। हालांकि सुबह ही कर्मचारी गार्डन की साफ सफाई पर जुटे हुए थे। इसके बाद भी कई ऐसी चीजें थी जो उस मंजर के बारे में बता रही थीं। बैंक्वेट हॉल में मंडप के स्थान पर पूजा-पाठ का सामान भी बिखरा पड़ा था। हल्दी व पूजा का अन्य सामान देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद यहां किस तरह से भगदड़ मची होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के बयान पर मामला किया दर्ज
पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट भी एकत्रित कराए। पुलिस ने किशोर के पिता हेमंत बत्रा के बयान पर अज्ञात पटाखा फोड़ने वाले के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी पहलाद सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
गार्डन मालिक ने झाड़ा पल्ला
मामले को लेकर गार्डन मालिक प्रमोद ने पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि गार्डन किराए पर दिया गया था और लिखित में लिया गया है कि आतिशबाजी या अन्य हादसे के लिए शादी करने वाला परिवार खुद जिम्मेदार होगा। यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है, लेकिन इसमें गार्डन के कर्मचारियों या अन्य का कोई हाथ नहीं है।

हादसे के बाद चेता प्रशासन
हादसे के बाद प्रशासन भी चेत गया है। पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने सभी बैंक्वेट हॉल संचालकों को आगाह किया है कि इस तरह आतिशबाजी से हादसा होने की स्थिति में बैंक्वेट हाल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब पार्किंग की व्यवस्था भी बैंक्वेट हॉल संचालक ही करेंगे। अगर कहीं शादी समारोह के दौरान सड़क जाम हुई तो भी बैंक्वेट हाल संचालक पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed