{"_id":"6a8b64672c265e64080a93c1","slug":"districts-bharti-wins-silver-medal-at-world-athletics-sonipat-news-c-197-1-snp1001-159269-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वर्ल्ड एथलेटिक्स में जिले की भारती ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वर्ल्ड एथलेटिक्स में जिले की भारती ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
फोटो :: भारती
सोनीपत। भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर-2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच एथलीटों ने फाइनल में जगह बनाई और एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीते।
सोनीपत की भारती ने महिला 5000 मीटर दौड़ में 15 मिनट 46.45 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं सोनीपत की स्टार धाविका किरण पहल ने 400 मीटर में 52.81 सेकेंड के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
हरियाणा एथलेटिक्स संघ के सलाहकार सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 22 अगस्त को हुई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका, केन्या, इराक, श्रीलंका और मलेशिया समेत 10 देशों के एथलीटों ने हिस्सा लिया। भारती से आगे केन्या की डायना वान्जा रहीं, जिन्होंने 15 मिनट 16.11 सेकेंड का समय निकाला।
विज्ञापन
किरण पहल ने 400 मीटर दौड़ में 52.81 सेकेंड का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष पांच में जगह बनाकर उन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।