{"_id":"6345bec4cbbb366bf50a3650","slug":"district-town-planner-inspected-tdi-espania-listened-to-residents-problems-sonipat-news-rtk6605872112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला नगर योजनाकार ने किया टीडीआई एस्पानिया का निरीक्षण, रेजिडेंट्स की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला नगर योजनाकार ने किया टीडीआई एस्पानिया का निरीक्षण, रेजिडेंट्स की सुनीं समस्याएं
टीडीआई एस्पानिया सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने पिछले माह हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में गंभीर आरोप लगाए गए थे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आदेश पर मंगलवार को जिला नगर योजनाकार देशराज रेजिडेंट्स के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। इस पर डीटीपी ने कहा कि अगर बिल्डर ने एक सप्ताह में काम किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
टीडीआई इस्पानिया रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एमसी सिंह, महासचिव जयदीप गहलावत, उत्तम कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने टीडीआई एस्पानिया में वर्ष 2011 में फ्लैट लिए था, लेकिन अब तक उनके फ्लैट की रजिस्ट्री तक नहीं हुई है। वह आज भी बिजली, पानी, लिफ्ट, सुरक्षा व अन्य परेशानी का जूझ रहे हैं। बिल्डर की ओर से उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। सोसाइटी में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। पानी निकासी के लिए एसटीपी व जल शोधन के लिए डब्ल्यूटीपी की व्यवस्था नहीं की गई है। लिफ्ट में जरनेटर की लाइट का कनेक्शन नही किया गया है। जिस वजह से बिजली कट होने पर रेजिडेंट्स लिफ्ट में फंस जाते हैं। रेजिडेंट्स ने बैंक से लोन ले रखा है। रजिस्ट्री न होने की वजह बैंक ने 2 फीसदी ब्याज दर को बढ़ा दिया है। बैंक व बिल्डर की मिलीभगत से खामियाजा रेजिडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है। इस पर डीटीपी ने टीडीआई प्रबंधन के वरिष्ठ अध्यक्ष एसएल खुराना, प्रोजेक्ट मैनेजर कार्तिकेय को भी बुलाया। टीडीआई की तरफ से समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।