फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District Sports Officer honored world champion Chirag

Sonipat News: जिला खेल अधिकारी ने विश्व विजेता चिराग को किया सम्मानित

Tue, 05 Nov 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
District Sports Officer honored world champion Chirag
फोटो 36- सोनीपत के गांव जुआं स्थित चौ. खजान सिंह व्यायामशाला में विश्व विजेता पहलवान चिराग को ज
साेनीपत। गांव जुआं स्थित चौ. खजान सिंह व्यायामशाला (अखाड़ा) में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता चिराग छिक्कारा को सम्मानित किया। मनोज कुमार सोमवार को खेल स्टेडियम में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने मनोज कुमार को पगड़ी व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खेल स्टेडियम की व्यवस्था काफी बेहतर पाई गई। स्टेडियम में साफ सफाई व मैदान और भवन की स्थिति अच्छी थी। स्टेडियम में दो खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास की सही व्यवस्था पाई गई। उन्होंने बताया कि विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता चिराग पहलवान ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पहलवान संजीत ने बताया कि जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने चिराग पहलवान को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों काे सुविधा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान विनोद सरपंच, वायु सेना प्रशिक्षक डालमिया, सुनील करेवड़ी, वीरेंद्र छिक्कारा, अशोक जाजी, मेजर भूप सिंह व सतीश सूबेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed