फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   district sonipat get 216 JBT

जिले को मिलेंगे 216 जेबीटी, ज्वाइनिंग के लिए मांगे कागजात

Sat, 29 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 29 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिले के प्राइमरी स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होने वाली है, क्योंकि जिले को 216 जेबीटी मिलेंगे। इसके लिए डीईईओ कार्यालय में ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेबीटी की ज्वाइनिंग के लिए विभाग की ओर से कागजात मांगे गए हैं, जिसके लिए शुक्रवार को डीईईओ कार्यालय में ज्वाइनिंग संबंधित कागजात जमा कराने के लिए सूचना दी गई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने जेबीटी भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के विभाग को आदेश भेज दिए हैं। जेबीटी की डीईईओ कार्यालय में ज्वाइनिंग होगी। इसके लिए विभाग की ओर से शुक्रवार, शनिवार व रविवार को भी कार्यालय में उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को डीईईओ कार्यालय में चयनित जेबीटी को बुलाया गया, जिन्हें ज्वाइनिंग के लिए आवश्यक कागजात कार्यालय में जमा कराने के आदेश दिए गए। जेबीटी को ज्वाइंनिग के लिए आवेदन पत्र से लेकर, सभी कागजात व मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। लगभग चार साल बाद ज्वाइनिंग होने से चयनित शिक्षकों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

कागजातों की जांच के बाद होगी ज्वाइनिंग
विभाग की ओर से उनके कार्यालय में 216 जेबीटी की ज्वाइनिंग के लिए लिस्ट मिली है। ज्वाइनिंग के लिए सभी चयनित जेबीटी को बुलाया गया था, जिसके लिए उनके आवेदन पत्र से लेकर, सभी कागजात व मेडिकल सर्टिफिकेट जमा होंगे। शनिवार को कागजातों को जांचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद मेडिकल के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद आंतिल, डीईईओ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed