{"_id":"6626bdc790ad7cd17e042eb4","slug":"distribute-fertilizer-through-pos-machine-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117261-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीओएस मशीन से वितरित करें खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीओएस मशीन से वितरित करें खाद
Tue, 23 Apr 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में खाद के थोक विक्रेता व कंपनियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद की आपूर्ति के संबंध में योजना बनाई और कंपनियों व थोक विक्रेताओं को सीजन में खाद की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने सभी थोक विक्रेता व कंपनियों से आह्वान किया कि वह खरीफ सीजन में खाद के स्टॉक को प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन को एक सप्ताह के अंदर अपडेट करे। इसके अलावा खाद को पीओएस मशीन के माध्यम से ही खुदरा विक्रेताओं व किसानों को वितरित करें जिससे किसानों को खाद की किल्लत का सामना ना करना पड़े। इसके अतिरिक्त किसानों को पक्के बिल के साथ ही खरीफ सीजन में उगने वाली फसलों के बीज का वितरण किया जाए। इस दौरान उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, गुण नियंत्रण निरीक्षक डॉ. राकेश हुड्डा व विषय विशेषज्ञ (टीएंडआई) डॉ. राहुल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन