Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dharna at the gate for pending salary

Sonipat News: लंबित वेतन के लिए गेट पर दिया धरना

Wed, 29 Oct 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dharna at the gate for pending salary
फोटो 04: सोनीपत के पटेल नगर ​स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को स्वास्थ्य के जागरूक करती आयु
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पिछले तीन माह का वेतन नहीं मिला है। इसके चलते मंगलवार को उनका सब्र टूट गया।
विज्ञापन

कर्मियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर व बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताया और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से वह गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

अब कुल तीन माह का वेतन बकाया है, जिसमें जुलाई से सितंबर तक शामिल है। इतना ही नहीं अब तो चौथा माह अक्तूबर भी पूरा होने वाला है।
ऐसे में कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर लंबित वेतन जारी नहीं किया गया, तो वे पेन डाउन हड़ताल कर मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि दिवाली पर भी वेतन नसीब नहीं हुआ। कर्मचारियों की कुलपति प्रो. सुदेश से बैठक हुई है। कुलपति ने 10 दिन में वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed