फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DFSC team seized 48 cylinders, FIR against two

Sonipat News: डीएफएससी की टीम ने जब्त किए 48 सिलिंडर, दो पर एफआईआर

Wed, 01 Apr 2026 07:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
DFSC team seized 48 cylinders, FIR against two
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने  किए सिलिंडर। स्रोत : प्रशासन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी, भंडारण और व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए लगातार छापा डाल रही है। डीएफएससी विंशेल सहरावत ने बताया कि टीम ने छापेमारी करते हुए कल और आज में 119 सिलिंडर जब्त किए हैं।
बुधवार को टीम ने खरखौदा के सैदपुर में एक दुकान से 28 सिलिंडर बरामद किए। गैस की कालाबजारी करने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी तरह टीम ने राई में भी छापा डालकर 20 सिलिंडर जब्त करते हुए संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिला में डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु बनी हुई है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जहां लोग डीजल, पेट्रोल या रसोई गैस से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0130-2221590 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं गैस आपूर्ति में कोई अनियमितता नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से सिलिंडरों का संग्रह न करें। कालाबाजारी करने वालों के साथ टीम सख्ती से पेश आएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed