{"_id":"672fcb41047c94fd0f0f39d7","slug":"devotees-worshiped-shani-dev-with-devotion-sonipat-news-c-197-1-snp1008-127461-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से की शनि देव की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से की शनि देव की पूजा
Sun, 10 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पुरखास अड्डा स्थित शनि मंदिर में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने न्याय के देवता एवं सूर्य पुत्र शनि देव की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना कर शनि देव की स्तुति व पाठ किया गया।
श्रद्धालुओं ने शनिदेव की मूर्ति पर सरसों का तेल, काले तिल अर्पित कर सुख-शांति की कामना की। शाम को भी शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, कैलाश कॉलोनी स्थित शिव धाम मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया। भगवान शनिदेव की कृपा से ही भक्तों का कल्याण होता है। यदि मनुष्य मानवता के मार्ग से भटकता है तो शनिदेव के क्रोध को भी झेलना पड़ सकता है। उन्होंने कामना की कि शनि की कृपा से सभी का कल्याण हो।