फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees danced in Shyam Sankirtan Festival

Sonipat News: श्याम संकीर्तन महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Fri, 19 Jul 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced in Shyam Sankirtan Festival
सोनीपत। देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में रोहतक रोड स्थित श्री श्याम मंदिर सोनीपत धाम में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली से मंगवाए गए विशेष फूलों से बाबा श्याम का दरबार सजाया गया और श्रद्धालु देर रात तक बाबा श्याम के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन


श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम सेवा मंडल एवं श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट सोनीपत धाम की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ पदाधिकारियों ने ज्योत प्रज्वलित व पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ संकीर्तन की शुरुआत की गई। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे भजन गायक जुगल हंस, संदीप तायल, सुमित सपड़ा, प्रीति भाटी, हर्ष सांवरा व लीलू म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों से बाबा श्याम को रिझाया। बाबा श्याम को 56 भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सीए अनुज मंगला, राकेश मित्तल, राजीव गोयल, संजीत दहिया, धर्मवीर शर्मा, प्रवीन दहिया, आनंद सरोहा, परमिंद्र वर्मा व मनमोहन दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed