फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development work should be done with quality

Sonipat News: गुणवत्ता से कराए जाएं विकास कार्य

Wed, 20 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Development work should be done with quality
फोटो 05: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते मेयर राजीव जैन व निगम आयुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में मेयर राजीव जैन ने इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों को समय से विकास कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। अधिकारी हर दूसरे दिन विकास कार्यों का निरीक्षण करें।

मेयर राजीव जैन ने कहा कि विकास कार्य कई महीने तक लटके पड़े रहते हैं जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। विशेषकर सीवर लाइन डालते समय तय पैमानों का ख्याल रखा जाए अन्यथा गलत डाली गई सीवर लाइन परेशानी का कारण बन जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का अनुमान तैयार करते समय भी लापरवाही हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सीवर जाम एवं पेयजल दूषित आने या कम आने की लगातार बढ़ती शिकायतों पर चर्चा कर समाधान की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि ठेकेदार सड़क बनाते समय मलबा सीवर लाइन में डाल देते हैं। बचा हुआ निर्माण सामग्री का मलबा वहीं पर छोड़ देते हैं। अक्सर बिना पार्षद को बताए चुपके से काम कर देते हैं। जनसेवा व समस्याओं का समाधान करना ही हमारा कर्तव्य है और कोई भी समस्या आए तो उसका समाधान करें।
निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि टेंडरों के आवंटन में हेराफेरी या गुणवत्ता में कमी की शिकायत मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। तय सीमा व गुणवत्ता से काम न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि गड्ढे भरने का कार्य तेज गति से हुआ था, फिर भी जहां जहां कमी है उसे तुरंत पूरा किया जाए। बैठक में कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, पद्मभूषण, उपमंडल अभियंता देवेंद्र खासा, सुरेश लोहान, अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed