{"_id":"5dc6d30a8ebc3e5b14599516","slug":"deupty-cm-say-new-cabinet-will-be-in-one-week-sonipat-news-rtk526760573","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह होगा मंत्रिमंडल का गठन, प्रदेश में विकास कार्यों की लगाएंगे झड़ी: दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह होगा मंत्रिमंडल का गठन, प्रदेश में विकास कार्यों की लगाएंगे झड़ी: दुष्यंत चौटाला
Sun, 10 Nov 2019 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस सप्ताह मंत्रिमंडल का गठन कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश में विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। दुष्यंत चौटाला शनिवार को आईआरएस अधिकारी अंकुर रापरिया के विवाह अवसर पर उनको बधाई देने गन्नौर पहुंचे थे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फल, फूल और सब्जी मंडी का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। यह मंडी क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया करवाने में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार बनने के बाद निर्णय लिया गया कि नौकरी की परीक्षा देने के लिए जिन परीक्षार्थियों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, अब उनको उसी जिले में पेपर देने होंगे। इसके साथ महिलाओं को परीक्षा केंद्र के अंदर आभूषण ले जाने की मनाही होती थी, अब उनको भी कोई मनाही नहीं होगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों पार्टियों द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए जो कमेटी बनाई गई है, उसकी भी जल्द बैठक होगी और प्रदेश की जनता के लिए योजनाएं लागू करवाई जाएंगी।
इस दौरान जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल त्यागी, जजपा नेता रणधीर मलिक, अजीत आंतिल, अनुपम रापरिया एडवोकेट, विजय ठेकेदार, जजपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष सरोज बैनीवाल, पूर्व विधायक पद्म सिंह दहिया, तेलूराम जोगी, रिटायर्ड बीईओ जयप्रकाश, नवनीत रापरिया आदि मौजूद रहे।