फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   destroyed the crop

किसान ने लगाया खड़ी फसल की जुताई करने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
destroyed the crop
खरखौदा। गांव निजामपुर के किसान ने गांव के व्यक्ति पर उसकी एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल की जुताई कर उसे नष्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीण पवन ने बताया कि उसने गांव के जिले सिंह की साढ़े तीन एकड़ फसल एक साल के लिए पट्टे पर लेकर उसमें गेहूं की फसल उगा रखी है। पवन ने आरोप लगाया कि जिले सिंह के भाई जसमत ने ट्रैक्टर-हैरो से उसकी एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल की जुताई कर उसे नष्ट कर दिया। पवन ने बताया कि वह जब खेत में गया तो जसमत खेत की जुताई कर रहा था। उसके मना करने पर आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी और उसकी फसल को बर्बाद कर चला गया। पुलिस ने पवन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed