{"_id":"6733a4154f768c56c00080d4","slug":"deputy-commissioner-dr-vivek-bharti-inspected-kanina-sonipat-news-c-203-1-sroh1010-113256-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने किया कनीना का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने किया कनीना का निरीक्षण
Wed, 13 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- निर्माणाधीन लघु सचिवालय कनीना का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती--संवाद
कनीना। नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को उपायुक्त ने उपमंडल स्तर के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सरकार के बड़े प्रोजेक्ट की विस्तार के साथ समीक्षा की।
पेयजल की आपूर्ति के संबंध में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों से बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी ली। इस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप यादव ने बताया कि गाहड़ा में 29 गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए बनने वाले प्रोजेक्ट का 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस वर्ष के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत बन रहे इस प्रोजेक्ट पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कनीना में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में भी कार्य योजना जल्द सिरे चढ़ाएं। उन्होंने अमृत-टू योजना के तहत पेयजल व सीवरेज लाइन के शुरू होने वाले कार्य के संबंध में भी जानकारी ली।
कनीना में स्ट्रीट लाइट के संबंध में नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि एक हजार स्ट्रीट लाइटें आ चुकी हैं। अभी 900 स्ट्रीट लाइट और मंगवाई जा रही हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में केवल चिट्ठी लिखने तक ही सीमित न रहें बल्कि उसका आखिर तक फॉलोअप करें, ताकि जनता को जल्द से जल्द सरकार के प्रोजेक्ट का लाभ मिले। बैठक के बाद उन्होंने कनीना में बन रहे नए उप मंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया। यह प्रशासनिक भवन जनवरी माह तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद उप मंडल स्तर के कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे। उन्होंने कनीना में अंत्योदय सरल केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा यहां पर दी जा रही विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, एक्सईएन प्रदीप यादव व बीडीपीओ नवदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।