फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dense fog halts speed again

Sonipat News: घने कोहरे ने फिर रोकी रफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dense fog halts speed again
फोटो : सोनीपत के गांव राई के पास सुबह सवा सात बजे कोहरे के बीच लाइट जलाकर हार्दवे के संपर्क मार
सोनीपत। कोहरे ने शनिवार सुबह एक बार फिर घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह छाए घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह करीब सात बजे दृश्यता घटकर 20 मीटर रह गई। इससे हाईवे सहित केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस वे पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

कोहरे के चलते खासतौर पर लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को सतर्क होकर चलना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद कोहरे में कमी आई तब जाकर यातायात व्यवस्था कुछ हद तक सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सोनीपत में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप के बीच करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। वहीं मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का अनुमान है कि 1 फरवरी को बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है जिससे ठंड में फिर इजाफा होने की संभावना है। सोनीपत का वायु गुणवत्ता मापक यंत्र लगातार दूसरे दिन भी खराब रहा जिसके चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed