{"_id":"64c95b47ab5337e3e408c374","slug":"dengue-knock-in-gohana-case-found-in-bhavad-sonipat-news-c-197-1-snp1001-3885-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना में डेंगू की दस्तक, भावड़ में मिला केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना में डेंगू की दस्तक, भावड़ में मिला केस
Wed, 02 Aug 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल में डेंगू ने दस्तक दे दी है। कथूरा खंड के गांव भावड़ के रहने वाले 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग गांव बुखार से पीड़ित लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच शुरू कर दी है।
भावड़ का युवक रोहतक के दहिया नर्सिंग होम में पढ़ाई करता है। वह 10 जुलाई को घर आया था, मगर उसे 12 जुलाई से बुखार है। युवक ने 24 जुलाई को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट 28 जुलाई को आई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। युवक के डेंगू पीड़ित मिलने पर इसकी सूचना गोहाना नागरिक अस्पताल में दी गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्लाइड तैयार की। युवक की हालत ठीक है।
डेंगू के लक्षण
तेज ठंड लगना, सिर दर्द, कमर दर्द व आंखों में तेज दर्द होना, लगातार तेज बुखार रहता, जोड़ों में दर्द, बेचैनी, उल्टी होना, लो ब्लड प्रेशर डेंगू के लक्षण हैं।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
डेंगू से बचाव के लिए सजगता जरूरी है। इसलिए सबसे अधिक जरूरी है कि घर व आसपास सफाई रखें। कूलर में पानी लंबे समय तक न रहने दें। समय-समय पर इसकी सफाई करें। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढककर रखें। बुखार होने पर लापरवाही न बरतें, तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
स्वास्थ्य विभाग ने बीडीपीओ से की फॉगिंग करवाने की मांग
स्वास्थ्य निरीक्षक ब्रह्मजीत ने बताया कि गांव भावड़ में फॉगिंग कराने के लिए कथूरा खंड के बीडीपीओ के पास मांग भेजी हैं। अभी तक फॉगिंग नहीं की गई है। जैसे ही बीडीपीओ कार्यालय से सहयोग मिलता है, गांव में फॉगिंग करा दी जाएगी।
उपमंडल गोहाना में डेंगू का पहला केस मिला है। मरीज की हालत ठीक है। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। आमजन को भी जागरूक होना पड़ेगा। वह घरों व आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छर का लार्वा न पनप सके। -डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना