{"_id":"64ef99675c31379c3e046664","slug":"demonstration-of-consumers-due-to-high-electricity-bill-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5237-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अधिक बिजली बिल आने पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अधिक बिजली बिल आने पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: मंडोरा में ज्यादा राशि के बिजली बिल आने के विरोध में प्रदर्शन करते उपभोक्ता। स्रोत: ग्
खरखौदा। बिजली बिल अधिक भेजने पर गांव मंडोरा के उपभोक्ताओं ने बुधवार को बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं के पांच से 50 हजार रुपये तक के बिल भेजे गए हैं। उपभोक्ताओं ने बिलों में सुधार करने की मांग की।
विजेंद्र दहिया, बिरजू, संतरा, संदीप, सुरेंद्र, हरनंदी, अंकू, कमला, हन्नी, प्रदीप, केशव, रोहित, सत्येंद्र, मोहित, राहुल व राजेंद्र ने कहा कि गांव में काफी उपभोक्ताओं के पास ज्यादा राशि के बिल आए हैं। जिनके घरों में दिन-रात एक पंखा चलता है उनके भी 5 हजार से ज्यादा के बिल भेजे गए हैं। कई उपभोक्ताओं के पास पचास हजार रुपये तक के बिल आए हैं। कई घरों में सोलर पैनल लगा होने के बावजूद उनके भी ज्यादा बिल आए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ समय पहले वह तेज मीटर चलने का आरोप लगाकर बिजली निगम कार्यालय में भी शिकायत लेकर गए थे, लेकिन उनके मीटर नहीं बदले गए। इससे उनके बिल अधिक आए है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके बिल ऐसे ही आते रहे तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
कई महीने पहले गांव के बिजली मीटर बाहर किए गए हैं। उस दौरान रुकी हुई रीडिंग के बिजली बिल जरूर ज्यादा आए थे। फिलहाल ऐसी समस्या लेकर कोई मेरे पास नहीं पहुंचा है। जिन लोगों के वर्तमान में बिजली मीटर बदले गए हैं, उन्हें कोई समस्या हो सकती है। वह कार्यालय में आकर अपने बिल ठीक करा सकते हैं। -अशोक कुमार, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम सैदपुर।