{"_id":"67671540ad636b3e180afd64","slug":"demand-to-start-operation-of-passenger-train-from-railway-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1008-129650-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेल मंत्री से सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेल मंत्री से सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू करवाने की मांग
Sun, 22 Dec 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेल मंत्री को पत्र लिखकर दैनिक यात्रियों ने दिल्ली-पानीपत रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 04909-10 सवारी गाड़ी का परिचालन दोबारा शुरू करने की मांग की गई है। इस सवारी गाड़ी के परिचालन को दिसंबर की शुरुआत में कोहरे के चलते रद्द किया गया था।
दैनिक यात्री बालकृष्ण, अमित कुमार, नरेश व कार्तिक ने बताया के ट्रेन संख्या 04909-10 सवारी गाड़ी 40 साल से पुरानी दिल्ली-पानीपत रूट पर चल रही है। रेलवे ने उक्त सवारी गाड़ी का बिना स्प्ष्ट कारण बताए 20 दिन पहले परिचालन बंद कर दिया। ऐसे में रोजाना दिल्ली-सोनीपत रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सवारी गाड़ी का परिचालन बंद होने से रोजाना दिल्ली के चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, भगीरथ पैलेस, खारी बावली, सदर बाजार के दुकानदारों व कर्मचारियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह सवारी गाड़ी पुरानी दिल्ली स्टेशन से पानीपत के लिए आखिरी गाड़ी थी। दुकानें 7 बजे बंद करने के बाद दुकानदार आसानी से सफर कर रहे थे, लेकिन इसका परिचालन बंद करने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी दैनिक यात्रियों की मांग है कि इस सवारी गाड़ी का परिचालन पुन: बहाल किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
3:29 घंटे देरी से पहुंची ऊंचाहार एक्सप्रेस
शनिवार को दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:29 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:20 घंटे, 04583 सवारी गाड़ी 36 मिनट की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस 47 मिनट, 11841 गीता जयंती 38 मिनट, 11058 दादर एक्सप्रेस 48 मिनट, 04450 सवारी गाड़ी 43 मिनट की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची।