{"_id":"6876b6d8aa3e4d7a33023c50","slug":"demand-for-running-direct-trains-from-sonipat-to-gujarat-rajasthan-and-meerut-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139397-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुजरात, राजस्थान व मेरठ तक सोनीपत से सीधी ट्रेन के परिचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुजरात, राजस्थान व मेरठ तक सोनीपत से सीधी ट्रेन के परिचालन की मांग
Wed, 16 Jul 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। व्यापारियों व गुड़ मंडी क्षेत्र के लोगों ने सोनीपत स्टेशन से गुजरात, राजस्थान व उत्तरप्रदेश के मेरठ तक सीधी ट्रेन के परिचालन की मांग की। साथ ही सोनीपत स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व सवारी गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। जिला व्यापार मंडल व रोहतक रोड मार्केट एसोसिएशन ने जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी), उत्तर रेलवे के नवनियुक्त सलाहकार अनिल गौड़ को 12 सूत्रीय मांगों पर मांग पत्र सौंपा।
एसोसिएशन के प्रधान रामनारायण गोयल, राकेश जैन, ललित गोयल, पवन कुमार ने कहा कि रेलवे ने सोनीपत से मेरठ व रोहतक के लिए सीधी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे आज तक अमल में नहीं लाया गया। यहां से गुजरात व राजस्थान के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। ऐसे में अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ, द्वारकाधीश, जूनागढ़ तक ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाए।
कोलकाता, चेन्नई, सोमनाथ के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जाए। यहां से गुजरने वाली शिव शक्ति संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मडगांव एक्सप्रेस का ठहराव निर्धारित किया जाए। पश्चिम एक्सप्रेस का महावीरजी स्टेशन व नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव निर्धारित होना चाहिए। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कोई सवारी गाड़ी का परिचालन नहीं है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
राजकुमार, रोहित, अर्जुन, देवेंद्र रोहिल्ला, उमेश गोयल, सतपाल, रमेश, अरिहंत जैन ने कहा कि सारंग रोड पर अंडरपास को दुरूस्त, हिंदू कॉलेज के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाए। इससे रेलवे रोड, गीता भवन, सारंग रोड, गुड़ मंडी क्षेत्र को आपस में जोड़ा जा सकता है। स्टेशन पर प्लेटफार्म एक के अलावा अन्य प्लेटफार्म पर शौचालयों की व्यवस्था नहीं है।
मांग है कि शेड का आकार बढ़ाया जाए। रोहतक रोड व गुड़ मंडी क्षेत्र के यात्रियों के लिए अलग से टिकट घर की व्यवस्था की जाए। हिंदू कॉलेज के सामने कचरे का ढेर लगा रहता है, यहां पार्क या पार्किंग स्टैंड का निर्माण करवाया जाए। जींद से गोहाना के रास्ते सोनीपत आने वाली सवारी गाड़ी का परिचालन दिल्ली तक किया जाए।