फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deadly attack on DJ due to dispute over playing a song

Sonipat News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई कहासुनी में जानलेवा हमला

Sat, 03 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on DJ due to dispute over playing a song
सोनीपत। गांव चौहान जोशी में डीजे पर गाने को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में दुकानदार पर छह युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित राजकिशन ने बताया कि युवकों ने उनको डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


राजकिशन ने पुलिस को बताया कि वह गांव में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। 29 अप्रैल को उनके परिवार के अमन की शादी थी। इस दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर अमन के दोस्त गांव के ही विक्की उर्फ भारत, संजू, साहिल, प्रिंस, गोलू और प्रियांशु से उनकी कहासुनी हो गई थी। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस को भी कॉल कर दी थी। उसके अगले दिन वह शादी में व्यस्त रहे। राजकुमार का आरोप है कि वीरवार रात को वह गांव के पास स्थित राइस मिल के नजदीक से गुजर रहे थे तो दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर पास की दुकान में घुस गए। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed