फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead Body of Married Woman found in Sonipat

Sonipat:  दहेज के लिए विवाहिता को फंदे पर लटकाया, मायके वालों का आरोप-कार मांग रहे थे ससुरालवाले

Sun, 02 Apr 2023 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव अलीपुर अटेरना की मुमताज ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कासमी का निकाह चार साल पहले गांव जाजल निवासी फरमान के साथ किया था। निकाह के बाहर से ही उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Dead Body of Married Woman found in Sonipat
Bahalgarh Police Station - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव जाजल में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि विवाहिता को चोट मारने के बाद उसे फंदे पर लटका दिया गया। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने विवाहिता की मां के बयान पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव अलीपुर अटेरना की मुमताज ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कासमी का निकाह चार साल पहले गांव जाजल निवासी फरमान के साथ किया था। निकाह के बाहर से ही उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। फरमान व उसके परिजन ज्यादा दहेज की मांग करते थे। जिसके चलते उनकी बेटी को प्रताड़ित किए जाने लगा था। वह उस पर दहेज में कार लेकर आने का दबाव बना रहे थे। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। एक साल पहले भी कासमी के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर पिला दिया था। तब 10 दिन तक बेटी का अस्पताल में उपचार चला था। तब समाज के जिम्मेदार लोगों ने बेटी का घर बसाने का हवाला देकर मुकदमा दर्ज नहीं कराने दिया था। 
विज्ञापन


उसके बाद कासमी के ससुराल पक्ष ने बेटी पर दबाव बनाकर उनसे कार खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए थे। उसके बाद भी उनका दामाद फरमान उनकी बेटी को साथ नहीं रखने और जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार को सुबह करीब दस बजे उनके पास कासमी की कॉल आई थी। वह काफी डरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्हें पता लगा कि कासमी ने फंदा लगा लिया है। जिस पर गांव के जिम्मेदार लोग जाजल पहुंचे। मुमताज ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को चोट मारकर फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने कासमी के पति फरमान, ससुर इस्तहाक उर्फ बबलू समेत छह आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed