{"_id":"64f23caa987f729bf108c3f2","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5362-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Sat, 02 Sep 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुरथल में विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। विवाहिता के मायका पक्ष ने मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मुरथल थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव बगलबूसा निवासी अमर सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मनोरमा की शादी नवंबर, 2021 को गांव मुरथल निवासी विनोद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को ज्यादा दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। अब उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब वह मुरथल पहुंचे तो मनोरमा का शव अस्पताल ले जाया जा चुका था। उन्हें ससुराल वालों ने बताया कि मनोरमा ने कमरा बंद कर फंदा लगाया है। वह उसकी जान बचाने के लिए अस्पताल लाए थे। अमर सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। हत्या करने के बाद इसे आत्महत्या दिखाने के लिए ही फंदे पर लटकाया गया। मुरथल थाना पुलिस ने अमर सिंह के बयान पर पति विनोद समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मनोरमा और विनोद की मुलाकात मथुका के वृंदावन में हुई।