फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of contract pharmacist of PGI Rohtak found hanging in house at Gohana of Sonipat

Sonipat: घर में फंदे पर लटका मिला अनुबंधित फार्मासिस्ट, मां का आरोप-वेतन और खर्च को लेकर रहता था विवाद

Mon, 29 May 2023 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 May 2023 11:46 AM IST
सार

सरोज का आरोप है कि उसकी कुछ दिन बाद वह सेवानिवृत्त होने वाली हैं। जिसे लेकर वह कार्यक्रम करने की तैयारी में थे। इसके खर्च से किरण और उसके मायके वाले खुश नहीं थे। किरण और उसके परिजन सरोज पर अपना वेतन और पति की पेंशन पुत्रवधू को देने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
Dead body of contract pharmacist of PGI Rohtak found hanging in house at Gohana of Sonipat
गोहाना में फार्मासिस्ट ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के सेक्टर-7 स्थित घर में पीजीआई रोहतक के अनुबंधित फार्मासिस्ट का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतक की मां का आरोप है कि पत्नी व ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने जान दी है। आरोप है कि उसकी पुत्रवधू और उसके परिवार वाले उनके वेतन पर नजर रखते हैं। वेतन को पुत्रवधू को देने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ परिवारिक बातों को लेकर भी झगड़ा रहता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-7 निवासी सरोज ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है। उनके पति का करीब 13 वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनका बेटा आशीष रोहतक पीजीआई में अनुबंध के आधार पर फार्मासिस्ट की नौकरी करता था। उनके बेटे की शादी करीब आठ-नौ साल पहले जींद की शिव कॉलोनी निवासी किरण से हुई थी। शादी के बाद से ही किरण व उसके मायका पक्ष के लोग पारिवारिक बहाने बनाकर आशीष को परेशान करने लगे थे। 
विज्ञापन


सरोज का आरोप है कि उसकी कुछ दिन बाद वह सेवानिवृत्त होने वाली हैं। जिसे लेकर वह कार्यक्रम करने की तैयारी में थे। इसके खर्च से किरण और उसके मायके वाले खुश नहीं थे। किरण और उसके परिजन सरोज पर अपना वेतन और पति की पेंशन पुत्रवधू को देने का दबाव बना रहे थे। आशीष को उनसे अलग रहने का दबाव बनाया जाता था। इससे परेशान होकर आशीष ने फंदा लगा लिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने सरोज के बयान पर पुत्रवधू समेत पांच के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed