फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of a teenager drowned in Yamuna was also recovered, father and cousin were found a day ago

यमुना में डूबे किशोर का भी शव बरामद, पिता व चचेरे भाई का एक दिन पहले हुआ था बरामद

Sun, 11 Sep 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenager drowned in Yamuna was also recovered, father and cousin were found a day ago
गणेश चतुर्थी पर यमुना के मीमारपुर घाट पर मूर्ति विसर्जन करते हुए डूबे किशोर के शव को भी बरामद कर लिया गया है। किशोर के पिता व चचेरे भाई के शवों को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस ने शनिवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में तीनों के शवों का एक साथ अलग-अलग चिताओं में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर शहर से श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए नाचते-गाते हुए यमुना समेत अन्य घाटों पर गए थे। सोनीपत की सुंदर सांवरी कॉलोनी से भी करीब 35 श्रद्धालु मीमारपुर घाट पर पहुंचे थे। सुंदर सांवरी निवासी सुनील (45), उनका बेटा कार्तिक (13) व भतीजा दीपक (20) भी मूर्ति विसर्जन में शामिल थे। वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ मूर्ति विसर्जन करने के दौरान स्नान के लिए यमुना के अंदर चले गए थे। इसी दौरान वह तेज बहाव में तीनों डूब गए थे। सूचना के बाद मुरथल थाना से टीम और गोताखोर घाट पर पहुंच गए थे। रात करीब आठ बजे सुनील और उनके भतीजे दीपक का शव बरामद कर लिया था। जबकि कार्तिक का सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

यूपी की तरफ से चिल्लाए किसान, हरियाणा वालों यहां से बहता जा रहा है शव
गणपति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे कार्तिक को तलाश करने के लिए पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया। मीमारपुर घाट की तरफ पुलिस घूम रही थी। वहीं चारा काट रही एक महिला ने पुलिस को बताया कि यूपी की तरफ नहर किनारे खड़े किसान चिल्लाकर कह रहे हैं कि हरियाणा वालों नहर में डूबे युवक का शव यहां से बहता जा रहा है। महिला की सूचना पर पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला। जिसकी शनाख्त कार्तिक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। कार्तिक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। कार्तिक पांच बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed