फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dead body found in park, packed in bag

सेक्टर-23 के पार्क में बोरे के अंदर बंद मिला बिना धड़ का शव

Tue, 20 Oct 2020 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
dead body found in park, packed in bag
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 स्थित पार्क में दीवार के पास प्लास्टिक के बोरे में एक युवक का बिना धड़ का शव मिला है। शव का पेट से ऊपर का हिस्सा गायब है। लोग सोमवार रात पार्क में घूमने गए तो बोरा देखकर शक हुआ। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो मामले का पता लगा सका। बिना धड़ के शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने आधे हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। युवक के शव को तेजधार हथियार या आरा मशीन से काटा गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-23 के कुछ लोग पार्क में घूमने गए तो वहां बोरे के अंदर से उन्हें हल्की दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने देखा कि बोरे को दीवार से सटाकर रखा गया था। संदिग्ध अवस्था में बोरा देखकर मामले से सेक्टर-23 चौकी पुलिस को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो सभी के होश उड़ गए। बोरे के अंदर किसी युवक का बिना धड़ का शव मिला। पेट के पास से शव को काटा गया था और ऊपर का हिस्सा वहां नहीं था। पुलिस ने देखा कि युवक के शव पर नीले रंग की जींस व अंडरवियर है। उसके पैरों में कुछ नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल रही होगी। पुलिस ने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

तेजधार हथियार या आरा मशीन से काटा गया शव
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवक के शव को तेजधार हथियार या आरा मशीन से काटा गया है। उसके बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए यहां फेंका गया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करीब दो दिन पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर-23 पार्क में एक युवक के कटे हुए शव का नीचे का आधा हिस्सा मिली है। बोरे में बंद शव को यहां खुर्द-बुर्द करने के लिए रखा गया है। आधे हिस्से की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे है। शव की पहचान के बाद मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- कटार सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed