{"_id":"6616d467ab7228bb4e0dac66","slug":"dcrust-resumes-free-bus-service-after-three-months-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116646-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीसीआरयूएसटी ने तीन माह बाद फिर शुरू की निशुल्क बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीसीआरयूएसटी ने तीन माह बाद फिर शुरू की निशुल्क बस सेवा
Wed, 10 Apr 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यार्थियों को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) से बस अड्डे तक आने जाने में परेशानी नहीं होगी। बस सेवा दोबारा बहाल होने से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। तीन माह पूर्व बस बंद करने पर विद्यार्थियों की समस्या को इनसो ने उठाया था।
जननायक जनता पार्टी के छात्र नेता एवं इनसो सोनीपत के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम नैन ने बताया कि उन्होंने विद्यार्थियों के सामने आ रही समस्या को दूर करने के लिए आवाज उठाई। विवि प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि बस सेवा दोबारा शुरू नहीं की गई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे और विवि के मुख्य गेट पर ताला जड़ देंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों का परिणाम घोषित करने की बात कही गई थी। इनसो के प्रयास रंग लाए। विवि प्रशासन ने 8 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। अब बुधवार से विद्यार्थियों के लिए दोबारा निशुल्क बस सेवा शुरू कर दी है। शुभम नैन ने कहा कि फ्री बस सेवा शुरू होने पर आस पास के विद्यार्थियों को बड़ा फायदा मिलेगा व छात्र छात्राओं के ऊपर बिना वजह आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।