फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DCRUST begins admission process, invites online applications for various seats

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, विभिन्न सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें

Fri, 22 May 2026 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 May 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
DCRUST begins admission process, invites online applications for various seats
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, इंटीग्रेटेड, ड्यूल डिग्री और बीसीए कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक से 25 मई से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी किसी भी विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आधुनिक पाठ्यक्रम लागू किए गए हैं ताकि विद्यार्थी रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, 24 घंटे खुला रहने वाला केंद्रीय पुस्तकालय, 6 लाख से अधिक ई-रिसोर्स, राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, इनोवेशन काउंसिल, इन्क्यूबेशन सेंटर, एनएसएस और एनसीसी जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए पीएचडी शोधार्थियों को यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलरशिप भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी एनवायरमेंट साइंस, एमएससी मैथमेटिक्स,एमएससी फिजिक्स, एमए इंग्लिश, एमबीए, एमएचए, एम प्लान अर्बन एंड रीजनल प्लानिंग, एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, एमटेक सिविल हाईवे इंजीनियरिंग, एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, एमटेक इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग वीएलएसआई डिजाइन, एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमटेक बायोटेक्नोलॉजी व एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग में आवेदन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त बीए इंग्लिश (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), एमए इंग्लिश, बीबीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), एमबीए, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी केमिस्ट्री (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), एमएससी केमिस्ट्री, बीएससी मैथ (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), एमएससी मैथ, बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), एमएससी फिजिक्स में एनईपी 2020 आधारित पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बीसीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। फ्रेंच और जर्मन के सर्टिफिकेट कोर्स में भी आवेदन कर सकते हैं।

कुलपति ने कहा कि बीटेक, लीट और बीआर्क के विश्वविद्यालय में एडमिशन एचएसटीईएस की वेबसाइट https://techadmissionhry.gov.in के माध्यम से होगें। स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेब साइट www.dcrustm.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन https://dcrustmadm.samarth.edu.in लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को किसी भी प्रकार की समस्या है तो विद्यार्थी admissions@dcrustm.org पर मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed