फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Danger on crops not averted, western disturbance may become active again on 17th

Sonipat News: फसलों पर से नहीं टला खतरा, 17 को फिर सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Danger on crops not averted, western disturbance may become active again on 17th
सोनीपत के गांव रोहट में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वीरवार और शुक्रवार को हुई बारिश से परेशानी झेल चुके किसानों को अभी राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है । मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 17 अप्रैल को एक बार फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। उसके प्रभाव से मौसम में फिर से परिवर्तन होने की संभावना है। हालांकि तब तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ 17 अप्रैल की रात से अपना प्रभाव दिखा सकता है।
विज्ञापन


किसान इस समय गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। साथ में थ्रेसिंग भी चल रही है। वीरवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार शाम और शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। बारिश से गेहूं की कटाई और कढ़ाई का काम रुक गया है। रविवार से एक बार फिर से गेहूं की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन अब चार दिन बाद फिर से बारिश मुसीबत बन सकती है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, मगर दोबारा से तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अधिकतम तापमान तीन दिन में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। ------------------
विज्ञापन




हाथ से काटे गए गेहूं की थ्रेसिंग में लगेगा समय

बारिश के बाद रविवार को मशीन से गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का काम फिर से शुरू हो गया है। हालांकि जिन किसानों ने हाथ से गेहूं की कटाई की है उनके सामने अधिक समस्या खड़ी हो गई है। गेहूं की थ्रेसिंग के लिए अभी दो से तीन दिन तक उनको सुखाना पड़ सकता है। जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है। अभी भी 60 फीसदी थ्रेसिंग बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
वीरवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है। अब दो से तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन 17 अप्रैल को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो सकता है। अप्रैल में सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed