फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cultural festival: Students' talent reflected in competitions, colourful presentations mesmerized the mind

सांस्कृतिक उत्सव : स्पर्धाओं में झलकी विद्यार्थियों की प्रतिभा, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Wed, 28 Aug 2024 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Aug 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Cultural festival: Students' talent reflected in competitions, colourful presentations mesmerized the mind
गोहाना। खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थियों ने बुधवार को सांस्कृतिक उत्सव कथूरा व गोहाना खंड में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कथूरा खंड के गांव भैंसवान खुद स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कथूरा खंड का सांस्कृतिक उत्सव खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा ने की। मंच संचालन संस्कृत प्रवक्ता सतनारायण वशिष्ठ ने किया। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव को दो श्रेणियां में बांटा गया है। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक को पहले भाग में और कक्षा नौवीं से 12वीं तक को दूसरे भाग में रखा गया है। सांस्कृति उत्सव में संगीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, रागिनी, नाटक में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्य व अध्यापकों को सम्मानित किया। वहीं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी प्राचार्य बलजीत, सुरेंद्र नरवाल, पंकज कौशिक, सुरेंद्र ढाका, जितेंद्र और शिवपाल रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका मंजू, अमरजीत, रणवीर, रामेश्वरी, स्मृति, सीमा, ज्योति, कप्तान, अमीता व सुभाष ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
रागिनी प्रतियोगिता (नौंवी से 12वीं कक्षा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना ने प्रथम व छिछड़ाना ने द्वितीय तथा राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवान खुर्द ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नाटक (9वीं से 12वीं) : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिंढाणा ने प्रथम, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवान खुर्द ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिछड़ाना की टीम तृतीय रही।
रागिनी प्रतियोगिता (पांचवीं से आठवीं कक्षा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनवासा की टीम प्रथम, कथूरा की टीम द्वितीय व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवान खुर्द की टीम तृतीय स्थान पर रही।

गोहाना। जींद रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में मुख्य अतिथि बीईओ अनिल श्योराण रहे। उन्होंने प्राचार्य निरंजन सिंह के साथ विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

पांचवीं से आठवीं कक्षा समूह का परिणाम
समूह लोकनृत्य : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना शहर प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय माहरा द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधल तृतीय स्थान पर रहे।
लोकनृत्य एकल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना शहर प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय माहरा द्वितीय, राजकीय उच्च विद्यालय गामडी तृतीय स्थान पर रहे।
रागिनी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना शहर प्रथम व रुखी द्वितीय स्थान पर रहे।
स्किट : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना प्रथम, जसराना की टीम द्वितीय, आंवली की तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed