फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man stabbed to death in Jathedi village of Sonipat

Haryana: सोनीपत में खूनी होली; गांव जठेड़ी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिवार से अलग रहता था युवक

Mon, 25 Mar 2024 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 08:57 PM IST
सार

गांव के ही एक युवक पर हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतक युवक की मां ने बताया कि वह घर पहुंची तो उनका बेटा मृत पड़ा था। 

विज्ञापन
Young man stabbed to death in Jathedi village of Sonipat
मृतक युवक का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव जठेड़ी में होली पर्व पर खूनी खेल खेला गया। युवक की घर के बाहर गली में चाकू से कई वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक राई औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था। परिजनों को मामले का पता लगा तो मौके पर पहुंचे और राई थाना पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक का भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन


गांव जठेड़ी निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू (38) गांव में ही परिवार से अलग रहता था और वह अविवाहित था। जितेंद्र की मां कमलेश ने बताया कि सोमवार को परिवार होली की खुशियां मना रहा था। देर शाम गांव की महिला ने उन्हें बताया कि उनके बेटे जितेंद्र पर किसी ने हमला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर वह मौके पर पहुंची तो बेटा जितेंद्र अपने घर के बाहर गली में लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए गए थे। उन्होंने मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया।

सूचना के बाद राई थाना प्रभारी उमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। हमलावर गांव का ही युवक बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

युवक का आपराधिक रिकॉर्ड, गांव के सुरेंद्र पर किया था जानलेवा हमला
हमले का शिकार हुए जितेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर 1 मई 2023 को गांव के ही सुरेंद्र ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत सुरेंद्र ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र उर्फ मोनू ने रंजिश के चलते उनके बेटे अंकित को 30 अप्रैल, 2023 की रात को कॉल कर धमकी दी थी। बाद में सुबह वह दूध लेने गए तो कार सवार जितेंद्र ने उन पर दो बार फायर किए थे। मोनू को पुलिस ने पकड़ा था। तब उसने रुपयों के लेनदेन में हमला करने की बात कबूल की थी। उस पर अन्य मुकदमे भी दर्ज थे।

चाय व गुटखा-सिगरेट बेचता था युवक
कमलेश ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र उर्फ मोनू राई औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था। वह चाय के साथ गुटखा व सिगरेट आदि भी बेचता था। अब बेटे की हत्या कर दी गई है।


त्योहार के दिन गांव जठेड़ी में हत्या से मातम
गांव जठेड़ी में त्योहार के दिन युवक की हत्या किए जाने से मातम पसरा हुआ है। कुछ देर पहले तक सभी जहां रंग-गुलाल उड़ा रहा थे, वहां शाम को हत्या के बाद सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed