फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman murdered in Sonipat of Haryana

सोनीपत : नशे में धुत युवक ने ईंट मारकर की महिला की हत्या, बेटी पर सूए से किया वार, बेटे को भी पीटा

Mon, 08 Feb 2021 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Feb 2021 10:17 PM IST
सार

  • कुल्हाड़ी और सुआ लेकर आया था युवक, दरवाजे पर कुल्हाड़ी और ईंट से किए वार 
  • पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया, बेटी को पीजीआई रोहतक किया रेफर

विज्ञापन
Woman murdered in Sonipat of Haryana
सोनीपत में महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव आहुलाना में एक युवक ने महिला की ईंट मारकर हत्या कर दी। उसकी बेटी पर भी सूए से वार किया। परिजनों ने महिला व उसकी बेटी को अस्पताल में पहुंचाया, जहां से बेटी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव आहुलाना निवासी कपिल ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि रविवार रात 11 बजे पड़ोसी अजय शराब के नशे में उनके घर के बाहर आकर गाली देने लगा। अजय ने उनके घर के गेट पर कुल्हाड़ी और सुए से वार करने शुरू कर दिए। इस समय उसके पिता सुरेश और भाई घर से बाहर थे। 
विज्ञापन


शोर सुनकर वह, उसकी बहन सुनील और मां रानी ने गेट खोला तो अजय ने उन पर हमला कर दिया। अजय ने ईंट उठाकर मां को मारनी शुरू कर दी। ईंट लगने से मां बेसुध होकर गई। इसके बाद अजय ने बहन सुनील पर सुए से वार कर उसे घायल कर दिया। उसके साथ भी मारपीट की और उस पर ईंट व कुल्हाड़ी से वार करने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो अजय वहां से धमकी देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल के अनुसार अजय ने धमकी दी कि अभी तो एक को मारा है, बाद में उन्हें भी नहीं छोड़ेगा। परिजन रानी और सुनील को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। वहां रानी को मृत घोषित कर दिया गया। सुनील को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। 

युवक के बयान पर आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि उसने किस रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। - ओमप्रकाश सिंह, कार्यवाहक प्रभारी, थाना बरोदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed