{"_id":"63b4f69d01118f4ee161112b","slug":"two-youths-snatched-the-bag-from-the-woman-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार महिला से छीना बैग, कंपनी से घर लौट रही थी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार महिला से छीना बैग, कंपनी से घर लौट रही थी महिला
Wed, 04 Jan 2023 09:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:16 AM IST
सार
बैग में ढाई हजार रुपये, नया मोबाइल, क्रेडिट कार्ड व आधार कार्ड थे। महिला बहालगढ़-राठधना रोड स्थित कंपनी से ओमेक्स सिटी स्थित घर जा रही थी। वारदात को अंजाम राठधना रोड स्थित खेल स्टेडियम के पास दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में राठधना रोड स्थित खेल स्टेडियम के पास महिला की स्कूटी के सामने बाइक अड़ाकर दो बदमाश उनका बैग छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने चेहरे पर शॉल लपेट रखा था। महिला के पर्स में ढाई हजार रुपये, नया मोबाइल, क्रेडिट कार्ड व आधार कार्ड थे। महिला ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। उसके बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी के टावर नंबर-12 की रहने वाली शिखा यादव ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ के पास राठधना रोड स्थित जूपिटर केमिकल कंपनी में कार्यरत हैं। वह मंगलवार देर शाम अपनी स्कूटी पर सवार होकर कंपनी से फ्लैट के लिए चली थी।
विज्ञापन
जब वह राठधना रोड खेल स्टेडियम के आगे तिराहे पर पहुंची तो इसी दौरान दो युवक आए और उनकी स्कूटी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। उन्होंने स्कूटी को रोक दिया। युवक अपने चेहरे पर शॉल लपेटे हुए थे। जिससे उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
युवकों ने जबरन उनका बैग छीन लिया। उसके बाद वह वहां से भाग गए। अंधेरा होने के चलते वह उनकी बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। शिखा यादव ने बताया कि उनके पर्स में ढाई हजार रुपये की नकदी, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड व एक नया मोबाइल फोन था।
मोबाइल उन्हें मंगलवार को ही कंपनी की तरफ से दिया गया था। वह पेकिंग में था और उसमें कोई सिम भी नहीं है। महिला ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।