फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The lover killed his girlfriend in Sonipat of Haryana

सोनीपत: गर्भ गिराने से मना किया तो प्रेमी ने प्रेमिका का सिर फर्श पर मारकर कर दी हत्या, गिरफ्तार कर जेल भेजा

Wed, 09 Feb 2022 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 12:20 AM IST
सार

यूपी से प्रेमी के साथ सोनीपत में आकर रह रही महिला की हत्या के आरोपी ने वारदात को कुबूला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दियाहै।

विज्ञापन
The lover killed his girlfriend in Sonipat of Haryana
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सहारनपुर से प्रेमी के साथ हरियाणा के सोनीपत आई महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमिका पर गर्भ गिराने का दबाव डाल रहा था, लेकिन वह मना करती थी। इसी को लेकर हुए झगड़े में उसने सिर पकड़कर फर्श पर मार दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को महिला को नागरिक अस्पताल में लाया गया था। उसके मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। उसकी अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उसे लेकर आए युवक ने अपनी पहचान पंजाब के रहने वाले चिराग के रूप में दी थी। उसने महिला को अपनी पत्नी बताया था। बाद में उसने महिला के मायके वालों को सिरसा में सूचना दी थी। 

विज्ञापन

आठ साल पहले सहारनपुर में हुई थी महिला की शादी 

महिला के भाई ने आकर पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी बहन की शादी करीब आठ साल पहले यूपी के सहारनपुर में की थी। उसकी बहन के पास दो बच्चे हैं। सहारनपुर में उसके जीजा के पास रह रहा उसका ममेरा भाई चिराग उसकी बहन को बहकाकर ले आया था। उसने ही उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने चिराग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपी चिराग को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया है कि उसकी प्रेमिका गर्भवती थी। वह उस पर लगातार गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। वह उसकी बात नहीं मान ही थी। इसी को लेकर उनका अक्सर झगड़ा होता था। इसे लेकर सोमवार को फिर से झगड़ा हुआ था, जिसमें उसने उसका सिर पकड़कर फर्श पर मार दिया था, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने प्रेमिका का सिर पकड़कर फर्श पर मारने की बात कुबूली है। उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। - इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed